अगर आप यह जानना चाहते है की जापान में कौन सा धर्म है तो आप बिलकुल सही ब्लॉग पढ़ रहे है। इस ब्लॉग में आपको जापान का धर्म क्या है? जापान के भगवान कौन है? जापान में कौन से भगवान को ज्यादा मानते हैं? इन सब विषयो पर आपको हर छोटी बड़ी जानकारी दी जाएगी।
जापान में कौन सा धर्म है?
जापान का प्रमुख धर्म शिंटो है। यह विश्व के प्राचीनतम धर्मो में से एक है और यह जापान का मूल धर्म है। शिंटो धर्म सिर्फ और सिर्फ जापान में लोकप्रिय है और जापान के बाहर इस धर्म का कोई अस्तित्व नहीं है। वास्तव में जापान के लोगो का मानना है की जापान द्वीप इस पृथ्वी पर पहला द्वीप था जिसका सृजन खुद ईश्वर ने किया था और शिंटो धर्म के अनुसार जापान के अलावा कोई भी देश ईश्वर ने नहीं बनाया है।
जापान में हिंदू धर्म
इसके अलावा जापान में हिन्दू धर्म के भी अनुयायी रहते है लेकिन इनकी संख्या कम है। जापान में हिंदू धर्म को मानने वाले अधिकतर प्रवासी हिन्दू लोग है। 2016 की जनगंढ़ना के अनुसार जापान में 30,048 भारतीय रहते है और उनमे से अधिकतर हिन्दू धर्म को मानने वाले है। जापान में हिन्दू धर्म से जुड़े संस्कार देखने को मिल सकते है क्योकि जब जापान में बौद्ध धर्म का विस्तार हुआ तो हिन्दू धर्म से मेलजोल के कारण रीती रिवाज और सांस्कृतिक परिचय भी जापान में व्यापक हुआ।
जापान में बौद्ध धर्म
जापान में बौद्ध धर्म का आगमन 6 वीं और 16 वीं के मध्य में हुआ और इसका प्रचार प्रसार कोरिया से आये हुए बौद्ध संतो, भिक्षुओं के द्वारा हुआ। जापान के सामाजिक जीवन पर बौद्ध धर्म का बहुत ही गहरा प्रभाव है और अभी भी यह प्रभावशाली बना हुआ है। जापान में बौद्ध धर्म शिंटो धर्म के बाद दूसरा सबसे बड़ा धर्म है। 2018 के अंत तक इसके अनुयायीयो की संख्या 84 लाख आँकी गयी है। चीन और थाईलैंड के बाद जापान तीसरा ऐसा देश है जहाँ पर बौद्ध धर्म को मानने वालो की संख्या अधिक है।
जापान में कौन से भगवान को मानते हैं?
जापान में भिन्न भिन्न प्रकार के देवी देवताओ को पूजा जाता है जिन्हे जापानी भाषा में कामी कहा जाता है और यह देवी शक्तिया शिंटो धर्म से ही सम्बंधित है। यह देवी देवता प्रकृति से जुड़े हुए है। जापानी लोगो का विश्वास है की वह सीधे देवताओ के वंशज है। कामी देवताओ की संख्या 8 लाख बताई जाती है।
जापान के कुछ प्रमुख भगवान कुछ इस प्रकार से है।
- Amaterasu Ōmikami – सूर्य देवी
- Ebisu – भाग्य का देवता
- Fūjin – वायु देवता
- Hachiman – युद्ध के देवता
- Inari Ōkami – चावल और कृषि के देवता
- Izanagi-no-Mikoto – पहला आदमी
- Izanami-no-Mikoto – पहली औरत
- Kotoamatsukami – सबसे पहले कामी देवता
- Omoikane – ज्ञान के देवता
- Sarutahiko Ōkami – पृथ्वी के देवता
- Susanoo-no-Mikoto – समुन्द्र के देवता
- Tenjin – लेखन के देवता
- Tsukuyomi – चंद्र देव
- Raijin – बिजली आंधी और तूफान के देवता
- Ryūjin – ड्रैगन देवता
दोस्तों मैं उम्मीद करता हूँ की जापान के धर्म और भगवान के बारे में आपको अब सब कुछ पता लग गया होगा और आपको यह ब्लॉग कैसे लगा मुझे कमेंट में जरूर बताइये।